{"_id":"6a5b4bfdb20edb177d013755","slug":"video-prime-accused-in-moga-murder-case-arrested-within-24-hours-bullet-motorcycle-used-in-the-crime-recovered-2026-07-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में हत्या का मुख्य आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बुलेट बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में हत्या का मुख्य आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बुलेट बाइक बरामद
मोगा पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले में वारदात के 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
जानकारी के अनुसार, 16 जुलाई को थाना बधनी कलां क्षेत्र के गांव दोधर शर्की में निर्मल सिंह नाम के एक व्यक्ति को गांव के रहने वाला गुरप्रीत सिंह ने गोली मार दी थी। मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी गुरप्रीत सिंह के खिलाफ थाना बधनी कलां में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (1) तथा आर्म्स एक्ट की धाराओं 25 और 27 के तहत मामला दर्ज किया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए मोगा पुलिस ने तुरंत अलग-अलग टीमें गठित कर जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों, खुफिया सूचना और अन्य सुरागों के आधार पर लगातार छापेमारी करते हुए पुलिस ने 17 जुलाई को, वारदात के 24 घंटे के भीतर ही मुख्य आरोपी गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई काले रंग की बुलेट मोटरसाइकिल (नंबर PB-29-AF-5671) तथा मृतक के खून से सने कपड़े भी बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार की बरामदगी और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की गहन जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।