{"_id":"6a5aec459456f828d7094b9c","slug":"video-chakki-river-in-pathankot-is-in-spate-people-are-scared-due-to-rising-water-level-and-erosion-2026-07-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में चक्की नदी उफान पर, जलस्तर के बढ़ने और कटाव की वजह से लोग सहमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में चक्की नदी उफान पर, जलस्तर के बढ़ने और कटाव की वजह से लोग सहमे
हिमाचल प्रदेश में हो रही बारिश की वजह के कारण पठानकोट से गुजराती चक्की नदी एक बार फिर से उफान पर है और बढ़ते जल स्तर के कारण इससे कुछ डरावनी तस्वीरें भी सामने आने लगी है। बीती रात हिमाचल प्रदेश में हुई बरसात के कारण चक्की नदी में शनिवार सुबह 3 बजे के करीब से एकदम से हजारों क्यूसेक पानी की आ गया। जिससे एक बार फिर लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है क्योंकि अगस्त 2025 में आई इस नदी में बाढ़ के कारण एयरपोर्ट पठानकोट को जाने वाला एकमात्र रास्ता पानी की वजह से क्षतिग्रस्त हुआ था और जालंधर जम्मू नेशनल हाईवे पर स्थित बंद पड़ा एक सड़की पुल भी इसकी चपेट में आकर टूट गया था। हालांकि चक्की नदी में आई बाढ़ से भारी कटाव भी देखने को मिला है। वहीं, दूसरी तरफ रेलवे प्रशासन की लापरवाही भी देखने को मिली है। लोगों की माने तो पठानकोट निकट दिल्ली कटरा रेल पुल को बचाने के लिए बनवाई जा रही स्पोर्टिंग वाल के एक तरफ पूरी तरह काम समय अनुसार ना करने की वजह से करोड़ों रूपए से बनी रिटर्निग वाल को पानी किसी भी समय नुकसान पहुंचा सकता है क्योंकि मिट्टी के पहाड़ के साथ से पानी कारण कटाव हो रहा है और पानी रिटेनिंग वाल के पीछे तफर भी बढ़ रहा है। आज 9 मीटर तक पानी चक्की नदी में दर्ज किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।