फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Students take to the streets to save Jauhar University, indefinite strike begins

Rampur: जौहर यूनिवर्सिटी बचाने को सड़क पर उतरे छात्र, अनिश्चितकालीन धरना शुरू, रामपुर से लेकर लखनऊ तक हलचल

Sat, 18 Jul 2026 08:41 PM IST
Vimal Sharma संवाद न्यूज एजेंसी, सैदनगर (रामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सैदनगर (रामपुर) Published by: Vimal Sharma Updated Sat, 18 Jul 2026 08:41 PM IST
सार

जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों को ध्वस्त करने के आदेश के विरोध में शनिवार को छात्रों ने मुख्य गेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। छात्रों ने कहा कि प्रशासनिक विवादों का असर उनकी पढ़ाई पर नहीं पड़ना चाहिए और मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन
Rampur: Students take to the streets to save Jauhar University, indefinite strike begins
जाैहर विवि के बाहर धरना देते छात्र - फोटो : संवाद

विस्तार

मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों को ध्वस्त करने के आदेश के विरोध में शनिवार को छात्रों ने यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। धरने में शामिल छात्र-छात्राओं ने कहा कि भवनों के नक्शे और अन्य प्रशासनिक विवादों की सजा विद्यार्थियों को नहीं मिलनी चाहिए।

विज्ञापन


सरकार यदि चाहे तो यूनिवर्सिटी को अपने अधीन लेकर उसका संचालन करे, लेकिन हजारों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न किया जाए। जौहर यूनिवर्सिटी को आरडीए की ओर से ध्वस्तीकरण का नोटिस दिया गया है। इसको लेकर सियासत भी शुरू हो गई है। आरडीए के नोटिस के बाद छात्रों का गुस्सा भड़क गया है।
विज्ञापन

शनिवार की शाम को यूनिविर्सिटी के साथ ही अन्य कॉलेजों के तमाम छात्र जौहर यूनिवर्सिटी पहुंच गए,जहां पर उन्होंने जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद छात्रों ने बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी। धरने पर बैठे छात्रों का कहना था कि यूनिवर्सिटी में करीब तीन हजार छात्र-छात्राएं शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

इनमें बड़ी संख्या ऐसे विद्यार्थियों की है जो आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आते हैं, जबकि कई छात्र-छात्राएं छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। यदि भवनों को ध्वस्त किया गया तो उनकी पढ़ाई बीच में ही रुक जाएगी और उनका भविष्य संकट में पड़ जाएगा। देर शाम तक धरना जारी था। छात्रों का कहना था कि उनकी मांगो को पूरा किया जाए।

धरने पर बैठे विद्यार्थियों ने कहा कि यूनिवर्सिटी बनने के बाद क्षेत्र में शिक्षा का स्तर विशेष रूप से छात्राओं के बीच बढ़ा है। बड़ी संख्या में बेटियां अब उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही हैं और अपने परिवार तथा क्षेत्र का नाम रोशन कर रही हैं। छात्रों का कहना था कि यदि यूनिवर्सिटी बंद होती है तो इसका सबसे अधिक असर गरीब परिवारों पर पड़ेगा।

विज्ञापन

छात्रों ने सरकार से मांग की कि प्रशासनिक और कानूनी विवाद का समाधान विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखकर किया जाए। यदि भवनों के नक्शे या अन्य औपचारिकताओं में कोई कमी है तो उसका समाधान निकाला जाए, लेकिन संस्थान को नष्ट न किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। धरने की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी सतर्क हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed