{"_id":"6a5b257374b88ccca00919e5","slug":"video-president-and-vice-president-of-naina-devi-ji-municipal-council-take-oath-supporters-celebrate-2026-07-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: नगर परिषद श्री नयना देवी के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष ने ली शपथ, समर्थकों ने मनाया जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: नगर परिषद श्री नयना देवी के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष ने ली शपथ, समर्थकों ने मनाया जश्न
नगर परिषद श्री नयना देवी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक शर्मा और उपाध्यक्ष नीना शर्मा ने शनिवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। नगर परिषद कार्यालय में आयोजित सादे समारोह में एसडीएम धर्मपाल ने दोनों जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाई। इस दौरान नगर परिषद के पार्षद, प्रशासनिक अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के बाद समर्थकों ने फूल-मालाओं से दोनों का स्वागत किया और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। नगर परिषद कार्यालय परिसर में जश्न का माहौल रहा और समर्थकों ने नारेबाजी कर नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के समग्र विकास, स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने, आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करने और धार्मिक पर्यटन नगरी के रूप में श्री नयना देवी जी के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं उपाध्यक्ष नीना शर्मा ने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने नगर परिषद के सभी पार्षदों और क्षेत्रवासियों के सहयोग से विकास कार्यों को गति देने का भरोसा जताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।