{"_id":"6a5b1b599d61a9d3730fed32","slug":"video-police-smuggler-encounter-one-crook-arrested-inspector-injured-two-absconding-2026-07-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"पुलिस-तस्कर मुठभेड़, एक बदमाश गिरफ्तार और इंस्पेक्टर घायल, दो फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस-तस्कर मुठभेड़, एक बदमाश गिरफ्तार और इंस्पेक्टर घायल, दो फरार
संभल। असमोली थाना पुलिस की पशु तस्करों से बुधवार दोपहर 2 बजे मुठभेड़ हुई है। इस दौरान एक तस्कर के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो साथी मौके से भाग गए। तस्करों की फायरिंग में असमोली थाना प्रभारी के हाथ में गोली लगी है। मुठभेड़ की सूचना पर एएसपी (उत्तरी) कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे। कई थानों की फोर्स को बुलाकर भागे हुए आरोपियों की तलाश में कॉबिंग कराई गई, लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने में रिपोर्ट दर्ज की है।
एएसपी (उत्तरी)ने बताया कि बुधवार की दोपहर थाना प्रभारी टीम के साथ गश्त पर थे। मुरादाबाद की ओर से बाइक पर आ रहे तीन संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। संदिग्धों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। बदमाश अपनी बाइक को गांव के कच्चे रास्ते पर दौड़ाते हुए लगातार फायरिंग करते रहे। इसी दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह बाइक समेत गिर गया। उसके दो साथी फायरिंग करते हुए जंगल की ओर भाग निकले। बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान जिला मुरादाबाद के थाना मैनाठेर अंतर्गत गांव मंडी मिलक निवासी इमरान के रूप में हुई है। आरोपी ने भागे हुए आरोपियों की पहचान अपने ही गांव निवासी अलीम व सईम के रूप में बताई है। यह दोनों सगे भाई हैं।
एएसपी ने बताया कि भागे हुए आरोपियों की तलाश में तीन थानों की फोर्स लगाई लेकिन पकड़ने में सफलता नहीं मिली। आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता के मामले दर्ज हैं। आगे की छानबीन कराई जा रही है। मौके से तमंचा, कारतूस और खोखे के अलावा बाइक मिली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।