{"_id":"6a5b1b6905a010ae0a06f91d","slug":"video-two-workers-were-electrocuted-after-coming-in-contact-with-a-high-tension-line-one-died-2026-07-18-1784355689","type":"video","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर करंट से दो मजदूर झुलसे, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर करंट से दो मजदूर झुलसे, एक की मौत
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर करंट से दो मजदूर झुलसे, एक की मौत
चंदौसी। गणेश कालोनी गली नंबर 10/3 में मकान की तीसरी मंजिल पर दीवार पर प्लास्टर करने के लिए पाड़ बनाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर करंट से एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरे को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद मकान स्वामी मौके से खिसक लिया। वहीं सूचना पर पहुंचे परिजनों ने जम कर हंगामा किया और पुलिस को शव ले जाने नहीं दिया। मकान स्वामी को बुलाने की मांग की। हालांकि बाद में पुलिस ने परिजनों को समझा बुझा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जनपद बदायूं के फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव सराय के रहने वाले श्रीनिवास का गणेश कालोनी में तीन मंजिला मकान है। जिसमें दूध की डेयरी संचालित है। मकान से सट कर ही हाईटेंशन लाइन का पोल खड़ा है। पिछले दस दिन से मकान में प्लास्टर आदि का कार्य चल रहा था। बुधवार की दोपहर 12 बजे करीब महेंद्र (35) निवासी मजरा नवाबपुरा ग्राम पंचायत कैथल और भूदेव गांव रायपुर कलां थाना बहजोई तीसरी मंजिल पर प्लास्टर करने के लिए पाड़ बना रहे थे। लोहे का पाइप हाईटेंशन लाइन से छू गया। जिससे करंट की चपेट में आकर महेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भूदेव बुरी तरह झुलस गया। हादसा देख मोहल्ले के लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे और घायल भूदेव को सीएचसी ले गए। उधर सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों भी आ गए। मौके से मकान स्वामी नदारद होने पर परिजनों ने जम कर हंगामा काटा और मकान स्वामी को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए शव नहीं उठने दिया। कोतवाल संत कुमार मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।