{"_id":"6a5b1af7b11692bbe100125f","slug":"video-mud-on-the-government-inter-college-road-became-a-cause-of-trouble-2026-07-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"राजकीय इंटर कॉलेज मार्ग पर कीचड़ बनी परेशानी का सबब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय इंटर कॉलेज मार्ग पर कीचड़ बनी परेशानी का सबब
गजरौला। राजकीय इंटर कॉलेज मार्ग पर भरी कीचड़ और पानी लोगों की परेशानी का सबब बनी है। कॉलेज में बच्चाें को प्रवेश दिलाने को कहनेे पर प्रधानाचार्य व अन्य स्टाफ से गांव के लोग रास्ता सही नहीं होने की बात इन्कार कर देतेे हैं। कारण कॉलेज में छात्र संख्या पर्याप्त नहीं है।
बात कर रहे हैं पपसरा खादर गांव की। यहां पर राजकीय इंटर कॉलेज है। जिसका आलीशान भवन है। इसमें 25 कमरेे हैं। जिनमें 13 नीचे और 12 ऊपर। इसके निर्माण पर करीब चार करोड़ रुपये खर्च हुए। मगर कॉलेज तक कोई सही रास्ता नहीं हैै। मुख्य मार्ग में जल भराव है। कीचड़ भरी रहती है। कॉलेज स्टाफ का कहना है कि कई बार लिखकर देने के बाद भी कोई रास्ते की सुध नहीं ले रहा। इसका असर कॉलेज की पढ़ाई पर पढ़ रहा है। गांव के लोग अपने बच्चों को कॉलेज में दाखिला कराने के लिए तैयार नहीं हैं। प्रवेश दिलाने को कहने पर वह रास्ते की दिक्कत सामनेे रखतेे हैं। इस कारण यहां पर छात्र संख्या महज 285 है। प्रधानाचार्य का कहना है कि रास्ता सही होता तो यहां पर कम सेे छह सौ विद्यार्थी पंजीकृत होते। ग्राम प्रधान के पति ओसाफ अली का कहना है कि निकासी का इंतजाम नहीं होने के कारण गांव में जल भराव की समस्या है। जिसके समाधान के लिए वह लगातार प्रयास कर रहे हैं।
गांव में काॅलेज मार्ग की दुर्दशा के कारण कोई भी अपने बच्चे को यहां पर प्रवेश दिलाने के लिए तैयार नहीं है। अन्य गांवों में बच्चों को पढ़ने के लिए भेज रहे हैं-
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।