{"_id":"6a5b1b3db229105e840ac2e5","slug":"video-roadways-buses-are-not-stopping-at-non-contracted-hotels-2026-07-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"नहीं थम रहा रोडवेज बसों का गैर अनुबंधित होटलों पर ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं थम रहा रोडवेज बसों का गैर अनुबंधित होटलों पर ठहराव
गजरौला। परिवहन निगम के अफसरों की हीलाहवाली के चलते रोडवेज बसों का गैर अनुबंधित होटल और ढाबों पर ठहराव हो रहा है। लोग परिवहन निगम केे अफसरों पर सवाल उठा रहे हैं।
ब्रजघाट चौकी क्षेत्र में ओसीता जगदेवपुर अंडरपास केे निकट बना होटल रोडवेज बसों के चालकों का सबसे पसंदीदा है। यहां पर बसों का ठहराव के लिए अनुबंध न होने के बावजूद चालक धड़ल्ले से रोक रहे हैं। जिनको आते-जाते पुलिस और प्रशासनिक अफसर देखते हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सब चुप्पी साध लेते हैं। इसके अलावा शहवाजपुर डोर में एक किसान नेता केे होटल पर भी रोडवेज बसाें को रोका जाता है। लोगों का कहना है कि परिवहन निगम के अफसरों की मिलीभगत के कारण ही गैर अनुबंधित होटलों पर बसें रोकी जा रही हैं। परिवहन निगम के एआरएम केसी गौड़ का कहना है कि बसों के अवैध रूप से ठहराव की लगातार शिकायत मिल रही हैं। उन्होंने दाे दिन पूर्व छापा मारा था, लेकिन कोई नहीं मिला। फिर छापा मारेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।