{"_id":"6a5b18e6930340e6df0b85e9","slug":"video-tibetan-community-holds-rally-against-ethnic-unity-law-2026-07-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: जातीय एकता कानून के विरोध में तिब्बती समुदाय ने धर्मशाला में निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: जातीय एकता कानून के विरोध में तिब्बती समुदाय ने धर्मशाला में निकाली रैली
चीन की ओर से लागू किए जा रहे कथित जातीय एकता कानून के विरोध में शनिवार को धर्मशाला में तिब्बती समुदाय के लोगों ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने चीन सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और तिब्बत पर चीन के कब्जे को समाप्त कराने के लिए भारत सरकार से सहयोग की मांग उठाई। रैली में बड़ी संख्या में तिब्बती समुदाय के लोगों ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि चीन का नया कानून तिब्बत की धार्मिक, सांस्कृतिक और भाषाई पहचान को खत्म करने की कोशिश है। उनका आरोप था कि इस कानून के माध्यम से तिब्बती बच्चों और युवाओं को उनकी संस्कृति से दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने तिब्बत की स्वतंत्रता के समर्थन में नारे लगाए और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भी इस मुद्दे पर हस्तक्षेप करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि तिब्बती समुदाय लंबे समय से शांतिपूर्ण तरीके से अपने अधिकारों और स्वतंत्रता की मांग करता रहा है। उन्होंने भारत सरकार से आग्रह किया कि वह तिब्बत के मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मजबूती से उठाए और तिब्बती लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों के समर्थन में सहयोग दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।