{"_id":"6a68be8b530325d6cb0b6519","slug":"the-family-was-worried-all-night-the-daughter-reached-the-police-station-with-the-marriage-affidavit-kangra-news-c-95-1-kng1004-247385-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: रातभर परेशान रहे परिजन, विवाह का शपथ पत्र लेकर थाने पहुंची बेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: रातभर परेशान रहे परिजन, विवाह का शपथ पत्र लेकर थाने पहुंची बेटी
Wed, 29 Jul 2026 08:06 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 29 Jul 2026 08:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्कड़ (कांगड़ा)। बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली एक युवती के लापता होने से परिजन पूरी रात चिंता में डूबे रहे। परिवार ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। अगले ही दिन मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया, जब युवती अपने साथी के साथ सीधे रक्कड़ पुलिस थाना पहुंची और विवाह का शपथ पत्र पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार क्षेत्र के एक व्यक्ति ने सोमवार (27 जुलाई) शाम को शिकायत दी थी कि उनकी 24 वर्षीय बेटी दोपहर करीब एक बजे बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई।
शिकायत मिलते ही पुलिस ने युवती की तलाश शुरू कर दी। इस बीच मंगलवार शाम को युवती अपने पति के साथ स्वयं रक्कड़ पुलिस थाना पहुंची। दोनों ने पुलिस के समक्ष कोर्ट मैरिज से संबंधित विवाह का शपथ पत्र प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
एएसपी देहरा नवदीप सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद युवती की तलाश शुरू कर दी गई थी। मंगलवार शाम को युवती और युवक ने पुलिस थाना पहुंचकर विवाह का शपथ पत्र सौंपा। जांच में सामने आया कि दोनों बालिग हैं और उन्होंने आपसी सहमति से कोर्ट में विवाह किया है। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने मामले में नियमानुसार कार्रवाई की।