{"_id":"69c2f0326e8c0441e10660ac","slug":"the-state-level-lidbad-fair-begins-with-a-procession-and-the-beating-of-drums-kangra-news-c-95-1-kng1018-225941-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: शोभायात्रा और टमक की चोट से राज्य स्तरीय लिदबड़ मेले का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: शोभायात्रा और टमक की चोट से राज्य स्तरीय लिदबड़ मेले का आगाज
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
नगरोटा बगवां में टमक को चोट मार कर राज्य स्तरीय लिदबड़ मेले का शुभारंभ करतीं डीआईजी उत्तर रेंज
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। माता नारदा शारदा को समर्पित नगरोटा बगवां के राज्य स्तरीय लिदबड़ मेले का शुभारंभ भव्य शोभायात्रा और टमक पर चोट के साथ किया गया। ऐतिहासिक मेले का शुभारंभ मंगलवार को पुलिस उत्तरी जोन की उप महानिरीक्षक सौम्या सांबशिवन ने किया।
उनके साथ एसडीएम नगरोटा मनीष शर्मा और मेला कमेटी के तमाम सदस्य मौजूद रहे। सभी ने सर्वप्रथम मां नारदा शारदा के मंदिर में माथा टेका और झंडा रस्म की पूजा-अर्चना की। शोभायात्रा मंदिर से शुरू हुई और नगरोटा के पौराणिक बजरंगबली मंदिर से होते हुए लिदबड़ मैदान में पहुंची।
इस दौरान कुश्ती के अखाड़े में झंडा स्थापित किया और दंगल का शुभारंभ किया गया। इस दौरान डीआईजी सौम्या ने बच्चों की कुश्ती का भी आनंद लिया। उन्होंने कहा कि मां नारदा शारदा के दर पर आने का उन्हें मौका मिला यह उनके जीवन का अद्भुत पल है।
27 को धूम मचाएंगे गुरनाम भुल्लर
एसडीएम मनीष शर्मा ने कहा कि इस बार मेले में फूलों की होली और गंगा घाट की आरती मुख्य आकर्षण होगी। इस कार्यक्रम में 27 और 28 मार्च को विधायक आरएस बाली मुख्य अतिथि होंगे। 27 मार्च के स्टार नाइट में प्रसिद्ध गायक गुरनाम भुल्लर धमाल मचाएंगे।
Trending Videos