सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Tourism business increased by 13.24 percent in Himachal in 2024, more than 21 lakh domestic and foreign touris

HP Tourism: हिमाचल में 2024 में 13.24 प्रतिशत बढ़ा पर्यटन कारोबार, 21 लाख से अधिक सैलानियों ने निहारीं वादिया

विपिन चौधरी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 17 Feb 2025 10:40 AM IST
विज्ञापन
सार

 प्रदेश में वर्ष 2024 में सूखे के हालात के बावजूद पर्यटन कारोबार में 13.24 फीसदी बढ़ा है। हर वर्ष की भांति 2024 में भी प्रदेश की राजधानी शिमला देशी-विदेशी सैलानियों की पहली पसंद रहा है। 

Tourism business increased by 13.24 percent in Himachal in 2024, more than 21 lakh domestic and foreign touris
सैलानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2024 में सूखे के हालात के बावजूद पर्यटन कारोबार में 13.24 फीसदी बढ़ा है। हर वर्ष की भांति 2024 में भी प्रदेश की राजधानी शिमला देशी-विदेशी सैलानियों की पहली पसंद रहा है। वर्ष 2023 के मुकाबले सूबे में इस बार 21 लाख से अधिक देशी-विदेशी सैलानी पहुंचे हैं। बीते वर्ष प्रदेश में कुल 1,81,24,694 पर्यटक पहुंचे हैं, जिनमें से 1,80,41,929 देशी और 82,765 विदेशी पर्यटक शामिल हैं। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के लिए वर्ष 2024 पर्यटन के हिसाब से काफी अच्छा रहा है। इस वर्ष प्रदेश में पर्यटन कारोबार पूरी तरह से फला-फूला है। प्रदेश को वर्ष 2023 के मुकाबले इस वर्ष 21 लाख से अधिक पर्यटकों ने निहारते हुए यहां के विहंग दृश्यों का लुत्फ उठाया है। प्रदेश में सबसे अधिक पर्यटक राजधानी शिमला पहुंचा हैं।

loader
Trending Videos

कहां कितने सैलानी पहुंचे
हिल क्वीन में वर्ष 2024 में 25,76,955 देशी, जबकि 27,034 विदेशी पर्यटक पहुंचे हैं। राजधानी में सबसे अधिक पर्यटक जून माह में 4,48,392 दर्ज किए गए हैं, जबकि वर्ष के अन्य महीनों में भी राजधानी का कारोबार पूरी तरह से चमका है। वहीं इसके विपरीत प्रदेश की दूसरी राजधानी व पर्यटन राजधानी का तगमा हासिल किए जिला कांगड़ा में भी पिछले वर्ष के मुकाबले 2024 में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। जिले में 2024 में 7,74,440 देशी, जबकि 26,195 विदेशी पर्यटक पहुंचे हैं, जोकि वर्ष 2023 के मुकाबले 1,13,826 देशी, जबकि 9,973 विदेशी पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। वहीं वर्ष दर वर्ष प्रदेश में पहुंचने वाले पर्यटकों के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो हिमाचल प्रदेश में 2024 में 1,80,41,929 देशी और 82,765 विदेशी, 2023 में 1,59,42,118 देशी और 62,806 विदेशी पर्यटक आए हैं। वहीं इससे पहले वर्ष 2022 में 1,50,70,944 देशी, जबकि 29,333 विदेशी, 2021 में 56,32,270 देशी, जबकि 4,832 विदेशी और वर्ष 2020 में 31,50,714 देशी और 42,665 विदेशी पर्यटकों ने प्रदेश के विहंगम दृश्यों का लुत्फ उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में पर्यटकों की संख्या

वर्ष             भारतीय             विदेशी               कुल
2024       1,80,41,929         82,765         1,81,24,694
2023       1,59,42,118        62,806          1,60,04,924
2022       1,50,70,944         29,333         1,51,00,277
2021        56,32,270          4,832             56,37,102
2020       31,50,714           42,665          32,133,79

 

2024 में किस जिले में कितने आए देशी-विदेशी पर्यटक
जिला                 देशी                विदेशी
बिलासपुर       1004480               -
चंबा               1191767              993
हमीरपुर          763827                 2
कांगड़ा           774440               26195
किन्नौर             417386              3921
कुल्लू             3538530             13295
लाहुल-स्पीति   1055239             7504
मंडी              1515747               995
शिमला          2576955              27034
सिरमौर         1577166               415
सोलन           2393491              2376
ऊना            1232901               35
कुल             18041929            82764

प्रदेश सरकार जिला कांगड़ा को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित कर रही है। इसी का नतीजा है कि वर्ष 2024 में जिला कांगड़ा में आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। वहीं पर्यटन विभाग ने भी जिले में कई स्थानों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया है, जिसके चलते यहां पर पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।-विनय धीमान, जिला पर्यटन अधिकारी, कांगड़ा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed