फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Traffic jam from Badol to Siddhpur during the swearing-in ceremony.

Kangra News: शपथ ग्रहण समारोह के दौरान बड़ोल से सिद्धपुर तक लगा जाम

Sat, 20 Jun 2026 12:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 20 Jun 2026 12:50 PM IST
विज्ञापन
Traffic jam from Badol to Siddhpur during the swearing-in ceremony.
धर्मशाला के दाड़ी में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में चलते बड़ोल में लगा जाम। अमर उजाला
सिद्धपुर (नोरबुलिंगा)। जिले के नवनिर्वाचित प्रधानों और उपप्रधानों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान दाड़ी, बड़ोल, शीला और सिद्धपुर क्षेत्रों में भारी ट्रैफिक जाम लग गया। धर्मशाला-पालमपुर मुख्य मार्ग पर सुबह करीब 10 बजे शुरू हुआ जाम दोपहर बाद तीन बजे तक जारी रहा। सड़क की दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और वाहन रेंग-रेंगकर आगे बढ़ते दिखाई दिए। इसी बीच बड़ोल में अमरटैक्स शोरूम के समीप एक निजी बस खराब हो गई।
विज्ञापन

करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बस को ठीक कर वहां से हटाया गया जिसके बाद यातायात धीरे-धीरे सुचारू हो सका। पर्यटकों के वाहन भी जाम में फंस गए। हालांकि पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था संभालने के लिए विभिन्न स्थानों पर जवान तैनात किए थे लेकिन वाहनों की अत्यधिक संख्या के कारण जाम की स्थिति बनी रही। दोपहर बाद स्कूलों की छुट्टी होने पर यातायात दबाव और बढ़ गया। पुलिस कर्मियों ने लगातार यातायात को नियंत्रित करने का प्रयास किया और कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर करीब तीन बजे मार्ग पर स्थिति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed