{"_id":"69bbde72fea60f508709c566","slug":"trials-for-kangra-under-16-cricket-team-on-22nd-kangra-news-c-95-1-kng1044-225033-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: कांगड़ा अंडर-16 क्रिकेट टीम के लिए ट्रायल 22 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: कांगड़ा अंडर-16 क्रिकेट टीम के लिए ट्रायल 22 को
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। कांगड़ा क्रिकेट संघ की ओर से अंडर-16 पुरुष क्रिकेट टीम के चयन के लिए 22 मार्च को ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में ट्रायल सुबह 9 बजे शुरू होगा। संघ के अध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि ट्रायल में वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे, जिनका जन्म 1 सितंबर 2010 से 31 अगस्त 2012 के बीच हुआ हो।
साथ ही खिलाड़ी के पास हिमाचल प्रदेश का बोनोफाइड प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। इसके लिए हिमाचल सरकार से जारी जन्म प्रमाण पत्र या दो वर्षों की पढ़ाई प्रदेश में होना जरूरी है। खिलाड़ियों का एचपीसीए में पंजीकरण होना भी आवश्यक है। जिन खिलाड़ियों का पंजीकरण नहीं है, वह ट्रायल स्थल पर ही अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
ट्रायल के लिए गठित चयन समिति में विजय शर्मा (अध्यक्ष), नागेश्वर मनकोटिया, राजेश्वर सिंह, कैलाश मनहास, अनुपम शर्मा और अशोक शर्मा सदस्य के रूप में शामिल हैं, जबकि आशीम अग्रवाल को कन्वीनर बनाया गया है।
ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों को निर्धारित समय पर क्रिकेट किट के साथ उपस्थित होना होगा। साथ ही सभी जरूरी मूल दस्तावेज और उनकी फोटो कॉपी सत्यापन के लिए लाना अनिवार्य है। प्रवेश पूरी तरह पात्रता मानकों के अनुसार ही दिया जाएगा।
Trending Videos