{"_id":"69f35ad6a974b0401f0b3143","slug":"trials-for-the-under-19-cricket-team-on-may-3-kangra-news-c-95-1-kng1044-232456-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए ट्रायल 3 मई को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए ट्रायल 3 मई को
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 01 May 2026 07:05 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद मैदान कांगड़ा में होगा ट्रायल
धर्मशाला। कांगड़ा जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने वनडे इंटर-डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट 2026-27 के लिए अंडर-19 पुरुष क्रिकेट टीम के चयन के लिए ओपन ट्रायल की घोषणा कर दी है। यह ट्रायल 3 मई को सुबह 9 बजे से नगर परिषद मैदान कांगड़ा में आयोजित किया जाएगा।
संघ की ओर से जारी जानकारी के अनुसार चयन प्रक्रिया में वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जिनका जन्म 1 सितंबर 2007 या उसके बाद हुआ हो। साथ ही खिलाड़ी का हिमाचली होना अनिवार्य है। इसके लिए हिमाचल प्रदेश से जारी जन्म प्रमाण पत्र या फिर प्रदेश में पिछले दो वर्षों की पढ़ाई का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। खिलाड़ियों का एचपीसीए में पंजीकरण होना भी जरूरी है।
जिन खिलाड़ियों का पंजीकरण नहीं है, वे ट्रायल स्थल पर ही रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। चयन प्रक्रिया की निगरानी के लिए समिति का गठन किया गया है। इसमें अशोक शर्मा को चेयरमैन, विजय शर्मा, अनुपम शर्मा, जतिन कालरा को सदस्य और आशीम अग्रवाल को कन्वीनर बनाया गया है। जिला संघ के अध्यक्ष विजय शर्मा ने बताया कि सभी खिलाड़ी निर्धारित समय पर पूरी क्रिकेट किट के साथ मैदान में पहुंचें और अपने मूल दस्तावेज और उनकी फोटोकॉपी साथ लाएं। ब्यूरो
Trending Videos