{"_id":"6a344f5f4e40107a5905314f","slug":"two-accused-arrested-with-6802-kg-of-poppy-husk-kangra-news-c-95-1-kng1004-240185-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: 6.802 किलो चूरा पोस्त के साथ दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: 6.802 किलो चूरा पोस्त के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Sat, 20 Jun 2026 12:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्कड़ (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस थाना के अंतर्गत पंजाब नंबर के ट्रक से 6.802 किलो चूरा पोस्त (भुक्की) बरामद की है। ट्रक सवार दो युवकों को पुलिस ने मौके पर गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार थाना रक्कड़ के प्रभारी इल्मदीन के नेतृत्व में टीम ने गश्त एवं यातायात जांच के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-03 चामुखा-कोल्हापुर के समीप पंजाब नंबर के ट्रक को जांच के लिए रोका। ट्रक की तलाशी ली तो चूरा पोस्त बरामद हुआ। ट्रक सवार सुखदेव सिंह (31) निवासी अटारी, जिला अमृतसर और हरप्रीत सिंह (36) निवासी गांव ध्यानपुरा, डाकघर कुराली, तहसील खरड़, जिला रूपनगर, पंजाब को गिरफ्तार किया है। एसपी देहरा मयंक चौधरी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे कहां ले जाया जा रहा था। मामले में अन्य व्यक्तियों और नेटवर्क की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन