{"_id":"6a5cdaf66111d63f040f9619","slug":"umpire-and-match-referee-refresher-course-begins-at-dharamshala-stadium-kangra-news-c-95-1-kng1044-245792-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: धर्मशाला स्टेडियम में अंपायर और मैच रेफरी रिफ्रेशर कोर्स शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: धर्मशाला स्टेडियम में अंपायर और मैच रेफरी रिफ्रेशर कोर्स शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में रविवार से सात दिवसीय अंपायर एवं मैच रेफरी रिफ्रेशर कोर्स-2026 का शुभारंभ हो गया। दो चरणों में आयोजित होने वाला यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 25 जुलाई तक चलेगा, जिसमें हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए अंपायर और मैच रेफरी भाग ले रहे हैं। इसका मुख्य उद्देश्य प्रदेश में होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिताओं में बेहतर, निष्पक्ष और पेशेवर अंपायरिंग को बढ़ावा देना है।
रिफ्रेशर कोर्स में बीसीसीआई के अंपायर वीरेंद्र शर्मा और अमित राणा बतौर प्रशिक्षक प्रतिभागियों को ट्रेनिंग दे रहे हैं। उन्होंने अंपायरों और मैच रेफरियों को प्रभावी निर्णय क्षमता, मैच प्रबंधन और मैदान पर आने वाली व्यावहारिक परिस्थितियों से निपटने के संबंध में महत्वपूर्ण टिप्स दिए और अपने अनुभव साझा किए।
प्रशिक्षण के दौरान क्रिकेट के नवीनतम नियमों, प्लेइंग कंडीशंस, मैच प्रबंधन और निर्णय लेने की प्रक्रिया जैसे विभिन्न तकनीकी विषयों पर विस्तृत जानकारी दी जा रही है। खेल की बदलती परिस्थितियों के अनुरूप प्रतिभागियों के ज्ञान और कौशल को निखारने के लिए कक्षा आधारित सत्रों के साथ-साथ व्यावहारिक अभ्यास, केस स्टडी और इंटरैक्टिव चर्चा भी आयोजित की जाएगी।