फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Youth dies after consuming poisonous substance.

Kangra News: जहरीला पदार्थ के सेवन से युवक की मौत

Wed, 05 Aug 2026 08:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 05 Aug 2026 08:23 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after consuming poisonous substance.
धर्मशाला। स्थानीय पुलिस थाना के तहत लांझणी क्षेत्र के एक 29 वर्षीय युवक की जहरीला पदार्थ निगलने के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लांझणी निवासी विकास कुमार (29) ने दो अगस्त की रात किसी जहरीली दवा का सेवन कर लिया था। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत जोनल अस्पताल धर्मशाला लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि मृतक की माता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं, जिसमें उन्होंने किसी पर भी कोई संदेह व्यक्त नहीं किया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed