{"_id":"69cd36f7cb5740078507ede6","slug":"youth-dies-while-playing-badminton-in-indoor-stadium-kangra-news-c-95-1-kng1004-227466-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 02 Apr 2026 08:46 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला स्थित इंडोर स्टेडियम में बुधवार सुबह खेल के मैदान में अचानक गिरने से युवक की मौत हो गई। रोज की तरह बैडमिंटन खेलने पहुंचे 32 वर्षीय विजय कुमार निवासी भड़वार (तहसील नूरपुर) के अचानक अचेत होकर गिर गए है। विजय धर्मशाला में एक निजी नौकरी करते थे और अपनी पत्नी व दो छोटे बच्चों (बेटा-बेटी) के साथ किराए के कमरे में रह रहे थे।
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह विजय स्टेडियम में अपने साथियों के साथ बैडमिंटन खेल रहे थे। मैच के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वह कोर्ट पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद अन्य खिलाड़ियों ने आनन-फानन में उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि पुलिस थाना धर्मशाला के अंतर्गत इस संबंध में नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मौत के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल पाएगा।
Trending Videos