सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   100 KVA transformer installed in Mashiyar

Kullu News: मशियार में 100 केवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 06:22 AM IST
विज्ञापन
100 KVA transformer installed in Mashiyar
विज्ञापन
कम वोल्टेज की समस्या से लोगों को मिली राहत
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। जिले के दुर्गम क्षेत्र के मशियार में बिजली बोर्ड ने 100 केवीए की क्षमता का ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है। इससे क्षेत्रवासियों की बिजली की कम वोल्टेज की समस्या खत्म हो गई है। ग्राम पंचायत मशियार के अंतर्गत आने वाले गांव कमेड़ा, मंझली और मशियार के लोगों को काफी राहत मिली है। इससे पहले यहां 68 केवीए की क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया गया था, जिससे लोगों को दिक्कत हो रही थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें बिजली के बार-बार गुल होने और कम वोल्टेज की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। लिहाजा, बिजली बोर्ड के ट्रांसफार्मर को पहाड़ी और खतरनाक रास्तों से मशियार तक पहुंचाने में लोगों ने मदद की। स्थानीय निवासियों भाग सिंह, रामकृष्ण, नीलचंद, गुमत राम, वेद राम, हेतराम, पुने राम, टेकराम, राम सिंह, अमर भारती, प्रकाश ठाकुर, रूपेंद्र ठाकुर, प्रेम सिंह, डूर सिंह, हेमराज, ढेवा राम, नारायण सिंह, टीकम राम, रोशन ठाकुर, ताराचंद, धनेराम, गोविंद सिंह और भागचंद सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि अब गांव को उच्च क्षमता वाले ट्रांसफार्मर से बेहतर बिजली सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed