सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   41 students got their documents verified to become teachers.

Kullu News: अध्यापक बनने के लिए 41 ने करवाया दस्तावेजों का सत्यापन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
41 students got their documents verified to become teachers.
प्रारं​भिक ​शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में दस्तावेज सत्यापन करवाने पहुंचे एमएमसी ​शिक्षक। -संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। शिक्षा निदेशालय के निर्देशों के अनुसार एलडीआर परीक्षा में सफल रहे एसएमसी शिक्षकों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है। जिले में शुक्रवार को टीजीटी हिंदी, टीजीटी संस्कृत और कला अध्यापकों के पदों के लिए सफल अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच की गई। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में एसएमसी अध्यापकों के दस्तावेजों का सत्यापन हुआ।
Trending Videos

प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में 27 और 28 मार्च को दस्तावेजों का सत्यापन किया जाना है। पहले दिन टीजीटी हिंदी और टीजीटी संस्कृत के एसएमसी शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच हुई। टीजीटी हिंदी के लिए 23 और टीजीटी संस्कृत पद के लिए 18 एसएमसी शिक्षक दस्तावेजों का सत्यापन करवाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में गुणवत्ता एवं प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक डॉ. सुनील दत्त ठाकुर ने कहा कि एलडीआर परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले एसएमसी शिक्षकों के दस्तावेजों का सत्यापन करने के निर्देश शिक्षा निदेशालय से मिले हैं। उन्होंने कहा कि कुल्लू में 27 मार्च को टीजीटी हिंदी, टीजीटी संस्कृत पद के लिए दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। इसमें कुल 41 एसएमसी शिक्षक उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed