{"_id":"6acf6e381805d0668f01ab45","slug":"500-female-students-will-showcase-their-talent-competitions-will-be-held-in-various-disciplines-including-kullvi-nati-kullu-news-c-89-1-ssml1015-189339-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: 500 छात्राएं दिखाएंगी हुनर, कुल्लवी नाटी समेत कई विधाओं में होंगे मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: 500 छात्राएं दिखाएंगी हुनर, कुल्लवी नाटी समेत कई विधाओं में होंगे मुकाबले
Thu, 15 Oct 2026 05:27 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 15 Oct 2026 05:27 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुल्लू में जिला स्तरीय अंडर-19 छात्रा वर्ग की सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के करीब 40 विद्यालयों की 500 छात्राएं भाग ले रही हैं। समाजसेवी कार्तिक चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
प्रतियोगिता में एकल गान, शास्त्रीय गायन, समूहगान, संस्कृत गीतिका, भाषण, नाटक और कुल्लवी नाटी सहित विभिन्न विधाओं में मुकाबले होंगे। मेजबान विद्यालय की प्रधानाचार्य नीलम कपूर सूद ने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्राओं में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और मंच पर प्रस्तुति देने की क्षमता विकसित होती है। साथ ही, पारंपरिक सांस्कृतिक विधाओं के माध्यम से युवा पीढ़ी को अपनी लोक संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है।