{"_id":"6acf6e14544a0cc11106e3b1","slug":"work-on-the-7-crore-bridge-had-stalled-during-the-monsoon-construction-is-now-set-to-resume-kullu-news-c-89-1-ssml1014-189335-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बरसात में थमा सात करोड़ के पुल का काम, अब फिर शुरू होगी निर्माण प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बरसात में थमा सात करोड़ के पुल का काम, अब फिर शुरू होगी निर्माण प्रक्रिया
Thu, 15 Oct 2026 05:26 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 15 Oct 2026 05:26 AM IST
विज्ञापन
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली में रांगड़ी से अलेउ की ओर ब्यास नदी पर प्रस्तावित पुल का निर्माण नदी का जलस्तर बढ़ने से बरसात के दौरान रोकना पड़ा।
करीब सात करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल का एक आधार स्तंभ तैयार हो चुका है। अब जलस्तर घटने के बाद लोक निर्माण विभाग ने निर्माण कार्य दोबारा शुरू करने की तैयारी कर ली है।
पुल बनने से वामतट मार्ग पर रहने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए मनाली शहर से होकर नहीं गुजरना पड़ेगा। इससे स्थानीय लोगों का सफर आसान होने के साथ शहर में यातायात का दबाव भी कम होगा।
वामतट मार्ग के होटलों में बुकिंग करवाकर आने वाले पर्यटक भी पुल का लाभ उठा सकेंगे। वे मनाली शहर के जाम में फंसे बिना सीधे अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। खासकर पर्यटन सीजन में पुल यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने में मददगार साबित हो सकता है। इससे वामतट मार्ग की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अनूप शर्मा ने बताया कि ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण निर्माण कार्य रोकना पड़ा था। विभाग एक आधार स्तंभ तैयार कर चुका है। जलस्तर घटने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य दोबारा शुरू किया जाएगा।