फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Action will be taken if medicines prescribed from outside are purchased despite government medicines being available.

Kullu News: सरकारी दवाएं उपलब्ध होने पर बाहर से लिखीं तो होगी कार्रवाई

Thu, 15 Oct 2026 05:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 15 Oct 2026 05:28 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken if medicines prescribed from outside are purchased despite government medicines being available.
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार करवाने आने वाले मरीजों को अब सरकारी दवाओं का लाभ दिलाने पर जोर दिया जाएगा। सदर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने चिकित्सकों को अस्पताल में उपलब्ध सरकारी दवाएं प्राथमिकता के आधार पर लिखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) और चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) को इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। साथ ही कोताही बरतने वाले चिकित्सकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि शिकायतें मिल रही हैं कि कुछ चिकित्सक अस्पताल में सरकारी दवाएं उपलब्ध होने के बावजूद मरीजों को बाहर से महंगी दवाएं खरीदने के लिए लिख रहे हैं। इससे मरीजों और उनके परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में आने वाले लोगों को सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में उपलब्ध दवाओं का समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि मरीजों को अनावश्यक रूप से बाहर से दवाएं न खरीदनी पड़ें। इस पहल का उद्देश्य मरीजों को उपचार के दौरान आर्थिक परेशानी से बचाना और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक जनहितैषी बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed