सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   8.70 crore released to the disaster affected people of Banjar

Kullu News: बंजार के आपदा प्रभावितों को 8.70 करोड़ जारी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
8.70 crore released to the disaster affected people of Banjar
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार के आपदा प्रभावितों के जख्मों पर मरहम लगा है। क्षेत्र के 322 प्रभावित परिवारों के खातों में करीब 8.70 करोड़ की राशि आवंटित हुई है। अब वे फिर से मकान बना सकेंगे।
Trending Videos

आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए 611 पात्र परिवारों को कुल 5 करोड़ की सहायता प्रदान की गई है। भूमि सुधार और फसल क्षतिपूर्ति के लिए 828 पात्र परिवारों को 23 लाख रुपये की राशि जारी की गई है। विशेष राहत पैकेज के तहत सहायता पारदर्शी प्रक्रिया के तहत सीधे पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में डाली गई है। आपदा के कारण कई गांवों में मकान पूरी तरह तथा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए थे। इसके अलावा कई स्थानों पर भूमि धंसने, भूस्खलन और कृषि एवं बागवानी फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभावित परिवारों की पहचान के लिए प्रशासन की ओर से बंजार और सैंज में एक तीन सदस्यीय समिति गठित की गई थी। समिति में पंचायत सचिव, पटवारी और कनिष्ठ अभियंता शामिल थे। समिति ने मानदंडों के अनुसार सर्वेक्षण कर प्रभावित परिवारों की सूची तैयार की। इसके आधार पर पात्र परिवारों को राहत और पुनर्वास के अंतर्गत आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।
एसडीएम बंजार पंकज शर्मा ने कहा कि प्रभावित परिवारों के पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए सहायता उपलब्ध करवाई गई है। भविष्य में ऐसी प्राकृतिक आपदाओं से बेहतर ढंग से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed