सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   After flowering, now focus on plum setting

Kullu News: फ्लावरिंग के बाद अब प्लम की सेटिंग पर नजर

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
After flowering, now focus on plum setting
खराहल क्षेत्र में गुठलीदार फल के पौधे में ​खिले बंपर फूल। संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। प्लम, खुमानी के पौधों में फ्लावरिंग के बाद बागवानों की सेटिंग पर नजर है। मौसम बागवानी के लिए अनुकूल बना हुआ है। ऐसे में बेहतर सेटिंग की संभावना बनी हुई है। मार्च के अंतिम सप्ताह तक प्लम में फलों की सेटिंग हो जाएगी।
Trending Videos

जिले में 2500 हेक्टेयर क्षेत्र में प्लम की पैदावार हो रही है। मेरीपोजा, सेंटारोजा, रेड ब्यूट, ब्लैक अंबर आदि वैरायटी का कुल्लू में उत्पादन हो रहा है। सबसे अधिक सेंटारोजा वैरायटी कुल्लू में है। खास बात यह है कि कुल्लू के प्लम की मंडियों में भी अच्छी मांग रहती है। देशभर के व्यापारी सब्जी मंडियों में इसे हाथोंहाथ खरीदते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागवान प्रेम सिंह, तीखू राम, केहर सिंह, नेसू राम, विकास और प्रीतम सिंह ठाकुर ने कहा कि गुठलीदार फलों में फ्लावरिंग के बाद अब सेटिंग पर सबकी नजरें हैं। आने वाले दो-तीन सप्ताह तक मौसम बागवानी के लिए अनुकूल रहता है तो अच्छी सेटिंग होगी। उन्होंने कहा कि सर्दियों के दौरान भले ही बारिश और बर्फबारी कम हुई है लेकिन पौधों में अच्छे फूलों को देखकर पैदावार बेहतर होने की उम्मीद है। बजौरा से लेकर मनाली तक इन दिनों गुठलीदार फलों के पौधों पर फूल नजर आ रहे हैं।
बागवान इन दिनों अपने बगीचों में व्यस्त हैं। बगीचों में पौधों के तनों में चूना लगाने से लेकर काट-छांट के बाद पेंट लगाने का कार्य कर रहे हैं। फलोत्पादक मंडल कुल्लू के अध्यक्ष प्रेम शर्मा ने कहा कि गुठलीदार फलों में फ्लावरिंग के बाद अच्छी सेटिंग होगी तो बागवानों को इसका लाभ मिलेगा। इस संबंध में बागवानी विभाग के उपनिदेशक राजकुमार ने कहा कि इस बार अच्छी फसल होने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed