सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Hundreds of devotees gathered at the meeting of God Shangri and God Thamat.

Kullu News: देवता शांगड़ी और देव थामट के मिलन पर उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of devotees gathered at the meeting of God Shangri and God Thamat.
दरकू गांव में मिलन करते देवता।
विज्ञापन
कुल्लू। रघुपुर घाटी के दरकू गांव में देवता शांगड़ी महाराज और तीन कोठी सराज के कशिणी से आए देवता थामट का देव मिलन हुआ। देवता यहां एक कार्यक्रम में आमंत्रित किए थे। इस दौरान दोनों देवताओं का भव्य मिलन हुआ। सैकड़ों लोगों ने दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
Trending Videos

बंजार की तीन कोठी के कशिणी गांव के देवता थामट रघुपुर घाटी के दौरे पर हैं। बुधवार शाम को देवता फनौटी गांव से होकर दरकू गांव के लिए रवाना हुए। फनौटी गांव में पूर्व प्रधान सरण दास ने देवता का स्वागत कर देवलुओं के लिए जलपान की व्यवस्था की। शाम को देवता का रथ बनाला गांव से दरकू गांव पहुंचे और यहां लोगों ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में बलेहड़ गांव के देवता शांगड़ी महाराज को भी आमंत्रित किया। दोनों देवताओं के यहां पहुंचने से माहौल देवमय हो गया। शांगड़ी देवता के कारदार तेज राम और देवलू सनी कुमार ने कहा कि दोनों देवताओं को दरकू गांव में हुए एक कार्यक्रम में बुलाया था। उन्होंने कहा कि इस तरह के अवसर कई साल बाद देखने को मिलते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed