सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Work on the bridge over Pagal Nala begins

Kullu News: पागल नाला पर पुल का कार्य शुरू

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:03 AM IST
विज्ञापन
Work on the bridge over Pagal Nala begins
विज्ञापन
सैंज (कुल्लू)। लारजी-सैंज मार्ग पर पागलनाला के पास चार साल से अधर में लटके पुल का कार्य शुरू कर दिया है। इससे घाटी के लोगों ने राहत की सांस ली है। घाटी के लोगों को पागलनाला से निजात दिलाने के लिए विभाग ने यहां करीब दस मीटर लंबा पुल बनाने का प्रारूप तैयार किया था। 32 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल का कार्य चार साल पहले शुरू कर दिया था लेकिन कुछ समय बाद निर्माण कार्य ठप पड़ गया। मामले को प्रमुखता से उठाया गया, इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने हरकत में आकर कार्य शुरू करवा दिया है।
Trending Videos

घाटी के लोगों का कहना है कि यह समस्या काफी समय से बनी हुई थी। संबंधित विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा था। लोगों ने कई बार शिकायतें भी कीं, मगर हालात जस के तस बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों ने भी आश्वासन दिया है कि इस पुल का निर्माण जल्द पूरा करवाया जाएगा। अब घाटी के लोगों का कहना है कि यदि विभाग पहले ही सक्रियता दिखाता तो लोगों को इतनी परेशानी नहीं झेलनी पड़ती। उन्होंने उम्मीद जताई है कि अब कार्य शुरू हो गया है, शीघ्र पूरा होगा। लंबे समय से अधर में लटका पागल नाला पर पुल का निर्माण कार्य आखिरकार रविवार को शुरू हो गया है।
......
2022 में शुरू हुआ था काम
पागल नाला पुल का निर्माण वर्ष 2022 में शुरू किया गया था। बीच में कार्य बंद होने के कारण यह अधूरा ही पड़ा रहा। बरसात में नाले का जलस्तर बढ़ने से लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। कई बार लोगों को जान जोखिम में डालकर नाला पार करना पड़ता था। अब विभाग की ओर से निर्माण शुरू किए जाने से क्षेत्र के लोगों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही पुल बनकर तैयार होगा।
....
आपदा के चलते काफी समय से कार्य बंद रहा लेकिन विभाग की ओर से ठेकेदार को नोटिस जारी कर काम शुरू करने की हिदायत दी थी। अब मौके पर ठेकेदार ने निर्माण कार्य आरंभ कर दिया है।

-मेघ सिंह, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग, लारजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed