पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   90 folk artists from across the country will perform in Keylong tomorrow.

Kullu News: केलांग में कल देशभर के 90 लोक कलाकार देंगे प्रस्तुति

Fri, 26 Jun 2026 03:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 03:50 PM IST
विज्ञापन
90 folk artists from across the country will perform in Keylong tomorrow.
लोकनृत्य और लोकगीत से संस्कृति का होगा आदान-प्रदान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार की ओर से आयोजित सांस्कृतिक यात्रा-2026 के तहत देश के विभिन्न राज्यों के लगभग 90 लोक कलाकारों का दल केलांग आएगा।
28 जून को शाम चार बजे केलांग पुलिस मैदान में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के कलाकार लोकनृत्य, लोक संगीत और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक प्रस्तुत करेंगे। जिला प्रशासन लाहौल-स्पीति और भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और विविध सांस्कृतिक परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाना है।
विज्ञापन

उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने जिले के नागरिकों, विद्यार्थियों, युवाओं, महिला मंडलों और सामाजिक संस्थाओं से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि एक ही मंच पर देश की विविध सांस्कृतिक विरासत को देखने का यह दुर्लभ अवसर है। कहा कि ऐसे कार्यक्रम विभिन्न क्षेत्रों की लोक कलाओं, परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहरों को जानने-समझने का अवसर प्रदान करने के साथ-साथ राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक समरसता को भी सुदृढ़ करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed