पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Trainees should adopt mushroom cultivation as a business: Chandra

मशरूम उत्पादन को व्यवसाय के रूप में अपनाए प्रशिक्षु : चंद्र

Fri, 26 Jun 2026 03:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 03:31 PM IST
विज्ञापन
Trainees should adopt mushroom cultivation as a business: Chandra
आरसेटी पतलीकूहल में 28 प्रतिभागियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान पतलीकूहल में 28 प्रतिभागी मशरूम उत्पादन की आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण ले रहे हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में वीरवार को आरसेटी के राज्य निदेशक रमेश ढडवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण का फीडबैक लिया और कहा कि आरसेटी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। इससे न केवल युवा आत्मनिर्भर बन रहे हैं, बल्कि अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित कर रहे हैं।
पीएनबी आरसेटी के निदेशक चंद्र नारायण सिंह ने प्रतिभागियों को मशरूम उत्पादन को व्यवसाय के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान मशरूम उत्पादन की तकनीकों के साथ-साथ उद्यमिता विकास और सफल व्यवसाय संचालन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की भी जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण का समापन 30 जून को होगा। इस दौरान प्रतिभागियों का लिखित मूल्यांकन किया जाएगा। सफल प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। प्रशिक्षण के पांचवें दिन वीरवार को उद्यान विकास अधिकारी पूजा धीमान और उद्यान प्रसार अधिकारी राकेश शर्मा ने उद्यान विभाग की मशरूम उत्पादन से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी। इसके अलावा बागवानों की आय बढ़ाने वाली अन्य फसलों और योजनाओं के बारे में भी विस्तार से अवगत कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed