सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   90% of the work on the Than Devta temple is complete.

Kullu News: थान देवता के मंदिर का कार्य 90 फीसदी पूरा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
90% of the work on the Than Devta temple is complete.
खराहल (कुल्लू)। अधिष्ठाता थान देवता थरमाण के मंदिर का कार्य 90 फीसदी पूरा हो गया है। नए स्वरूप में तैयार होने से मंदिर भव्य दिखाई देने लगा है। मंदिर कार्य देवविधि के अनुसार हो रहा है। कार्य के दौरान देवलू और कारीगर देव नियमों का पालन कर रहे हैं।
विज्ञापन

देवता के आदेश के अनुसार मंदिर का कार्य छह नवंबर 2025 से गांव थरमाण में देव विधि के मुताबिक शुरू हुआ था। मंदिर निर्माण कमेटी के चेयरमैन अधिवक्ता अमर ठाकुर, कारदार भोला राम, अनीष भंडारी, गिरधारी लाल, गूर छपे राम ने कहा कि देव विधि के अनुसार मंदिर का काम आरंभ किया था। मंदिर निर्माण में 25-30 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। मंदिर निर्माण कमेटी के प्रधान रूप सिंह, महासचिव रूम सिंह भंडारी, अनूप ठाकुर, जय चंद आदि ने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए हारियान और भक्त अनुदान दे रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed