सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bhawani elected Bhuntar SMC President.

Kullu News: भवानी को चुना भुंतर एसएमसी अध्यक्ष

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 05:41 PM IST
विज्ञापन
Bhawani elected Bhuntar SMC President.
भुंतर (कुल्लू)। पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुंतर में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। दो वर्ष के कार्यकाल के लिए गठित कार्यकारिणी में भवानी चंद भंडारी को अध्यक्ष चुना गया, जबकि पूनम शर्मा को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। 16 सदस्यीय कार्यकारी परिषद का भी गठन किया गया। पूरी चुनाव प्रक्रिया स्कूल के प्रधानाचार्य तिलक राज की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

कार्यकारिणी में प्रीति शर्मा, रवींद्रा कुमारी, दिलीप सिंह, रजनी देवी, निर्मला कुमारी, राज, पुने राम, बवीता, अहल्या देवी, सीमा देवी, तारा चंद, सुदर्शन ठाकुर, प्रिया, मुस्कान और मनोहर लाल को शामिल किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों ने विद्यालय के शैक्षणिक एवं सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed