सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   92 Pradhans and Up-Pradhans took the oath in Keylong.

Kullu News: केलांग में 92 प्रधानों और उपप्रधानों ने ली शपथ

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 04:24 PM IST
विज्ञापन
92 Pradhans and Up-Pradhans took the oath in Keylong.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला मुख्यालय केलांग में सोमवार को नवनिर्वाचित पंचायत प्रधानों और उपप्रधानों के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें उप मुख्य सचेतक एवं विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने नवनिर्वाचित जिले के 92 प्रधानों और उपप्रधानों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
पठानिया ने कहा कि पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला हैं और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने प्रदेश सरकार की ओ से चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान, पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों का उल्लेख किया। कहा कि इन अभियानों की सफलता पंचायतों की सक्रिय भागीदारी और सहयोग पर निर्भर करती है। सरकार की ओर से निर्विरोध चुनी गई पंचायतों को विकास कार्यों के लिए 25 लाख रुपये की विशेष प्रोत्साहन राशि प्रदान करने का प्रावधान किया गया है। इस अवसर पर लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा, उपायुक्त किरण भड़ाना, जिला कांग्रेस समिति अध्यक्ष दोरजे लारजे और खंड विकास अधिकारी विवेक गुलेरिया मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed