सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   A double-lane bridge will be built at Rangdi at a cost of Rs 15 crore.

Kullu News: रांगड़ी में 15 करोड़ से बनेगा डबललेन पुल

संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 15 Mar 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
A double-lane bridge will be built at Rangdi at a cost of Rs 15 crore.
मनाली में कार्य का शुभांरभ करते विधायक भुवनेश्वर गौड़।-संवाद
विज्ञापन
मनाली। कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे पर रांगड़ी के समीप 15 करोड़ रुपये की लागत से नया डबललेन पुल बनेगा। रविवार को मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने पुल का विधिवत भूमिपूजन किया। इस पुल के बनने से मनाली में यातायात दबाव कम होगा। लोग शहर में प्रवेश किए बगैर इस पुल के माध्यम से आ-जा सकेंगे। इससे शहर में जाम की समस्या कम होंगी।
Trending Videos

रांगड़ी से अलेऊ को जोड़ने वाला डबललेन पुल को लेकर विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि बरसों पुरानी मनाली वासियों की मांग पूरी हो रही है। यह पुल आज से 10 साल पहले बन जाना चाहिए था, लेकिन पूर्व सरकार और मंडली के प्रतिनिधि की नाकामियों के चलते मनाली क्षेत्र विकास से कोसों दूर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने तीन वर्षों में मनाली के विकास के लिए अनेक कार्य किए हैं। उस कड़ी में यह अलेऊ का पुल भी शामिल है इस पुल के बन जाने से न केवल मनाली लेफ्ट और राइट बैंक का आपस में सीधा संपर्क होगा बल्कि पर्यटन सीजन में ट्रैफिक जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी।
मनाली के 15 मील में भी इसी तर्ज पर एक और पुल तैयार होगा, जबकि ओल्ड मनाली के लिए मनाली बाईपास भी जल्द बनकर तैयार होगा। मई से पहले उस पर गाड़ियां चलनी शुरू हो जाएंगी। प्रदेश सरकार ने मनाली की विकास के लिए तीन वर्षों में करोड़ों की योजनाओं की सौगात दी है जिसमें 35 करोड़ की सीवरेज की योजना भी शामिल है।
इससे लेफ्ट और राइट बैंक के लगभग दो दर्जन से अधिक गांव लाभान्वित होंगे। इस अवसर पर जिला कांग्रेस शिकायत निवारक कमेटी के अध्यक्ष सोहन ठाकुर सहित कई कांग्रेसी नेता और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed