फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   A musical gathering comes alive at Devsadan.

Kullu News: देवसदन में सजी सुरों की महफिल

Mon, 05 Oct 2026 05:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
A musical gathering comes alive at Devsadan.
एक शाम केआर पंछी के नाम कार्यक्रम में कलाकारों ने बांधा समां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। देवसदन के सभागार में रविवार को एक शाम पंछी के नाम आयोजित की गई जिसमें सुरों की महफिल सजी। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। सूत्रधार कला संगम की ओर से आयोजित कार्यक्रम में लोक संस्कृति और संगीत का संगम दिखा। यह आयोजन हिमाचली लोक साहित्य, लोक संगीत एवं संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रसिद्ध गीतकार एवं संगीतकार केआर पंछी को समर्पित रहा।
लोक गायक धर्मेन्द्र शर्मा ने गीता रचनू आला रागा न बोसनु आला म्हारे शोभले पंछी हो केआर पंछी की विशेष प्रस्तुति दी। पं. विद्या सागर एवं निशांत गौतम के अलावा सूत्रधार कला संगम के कलाकार ट्विंकल, अनुष्का, अर्पिता ठाकुर, तारा, रेखा, संजय पुजारी, जीवन बुडाल, लाल सिंह, विजय, दिनेश एवं एके अनुपम ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन

संगीत सदन मंडी के संगीत गुरु उमेश भारद्वाज के शिष्य कलाकार उर्मिला, दुर्वा, सुनीता, अनुपमा, एकता, आदित्य, सर्वज्ञ शर्मा तथा ओल्ड बॉयज मंडी के वरिष्ठ कलाकार रामपाल शर्मा ने प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में रंग भर दिया। साथ ही नृत्य प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में बंजार विस क्षेत्र के विधायक सुरेन्द्र शौरी पहुंचे। उन्होंने कहा कि सूत्रधार कला संगम, जिला कुल्लू ने अपने गौरवशाली 49 वर्ष पूर्ण कर स्वर्ण जयंती वर्ष में प्रवेश किया है। इस अवसर पर पंचायत समिति बंजार की अध्यक्ष लता ठाकुर, जिला परिषद सदस्य अनिल राणा, जोगिंदर शुक्ला और पीके रॉयल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। केआर पंछी को सूत्रधार कला रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed