फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Aditya secured the fifth position, while Mayank finished eighth.

Kullu News: आदित्य ने पांचवां, मयंक ने हासिल किया आठवां स्थान

Mon, 05 Oct 2026 04:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 04:55 PM IST
विज्ञापन
Aditya secured the fifth position, while Mayank finished eighth.
राष्ट्रीय साइक्लिंग प्रतियोगिता में लाहौल के युवाओं का बेहतर प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। ओडिशा के महेंद्रगिरि में आयोजित 23वीं एमटीबी नेशनल साइकिलिंग प्रतियोगिता-2026 में लाहौल-स्पीति के दो युवाओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। दोनों ने जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। डाउनहिल प्रतियाेगिता में तेलिंग गांव के आदित्य वर्धन बौद्ध ने ऑल इंडिया स्तर पर पांचवां, जबकि खंगसर गांव के 16 वर्षीय मयंक डोगरा ने आठवां स्थान हासिल किया।

राष्ट्रीय माउंटेन बाइक साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन एक से चार अक्तूबर तक ओडिशा के महेंद्रगिरि में किया गया। इसमें देशभर से पहुंचे प्रतिभाशाली साइकिलिस्टों ने विभिन्न प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। आदित्य वर्धन ने हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए डाउनहिल प्रतियाेगिता में पांचवां स्थान हासिल किया। आदित्य कुल्लू स्थित लॉरेल पब्लिक स्कूल में जमा दो कक्षा के छात्र हैं। खंगसर गांव निवासी संजीव कुमार यंकरपा और संगीता के 16 वर्षीय बेटे मयंक डोगरा ने भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए आठवां स्थान हासिल किया है। मयंक भी कुल्लू स्थित लॉरेल पब्लिक स्कूल में जमा एक कक्षा के छात्र हैं। लाहौल-स्पीति साइकिलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील और महासचिव अशोक किलेपा ने बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed