फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Kar Seva Dal provided assistance to two families affected by fire.

Kullu News: अग्नि पीड़ित दो परिवारों को कार सेवा दल ने दी मदद

Mon, 05 Oct 2026 06:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
Kar Seva Dal provided assistance to two families affected by fire.
कुल्लू। सरवरी बस स्टैंड के सामने खोरीरोप में झुग्गियों में लगी आग से बेघर हुए दो परिवारों की मदद के लिए कार सेवा दल संस्था आगे आई है। आग की घटना में दोनों परिवारों के आशियाने और लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई थी। हादसे के बाद परिवारों के सामने रहने के साथ-साथ रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया था। अग्निकांड में रामा पुत्र मंगू राम के परिवार के छह सदस्य और वीरू पुत्र लट्टू राम के परिवार के तीन सदस्य प्रभावित हुए हैं। दोनों परिवारों के आशियाने जलने से उनके पास दैनिक उपयोग का सामान तक नहीं बचा।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने के बाद कार सेवा दल संस्था ने स्थानीय लोगों के सहयोग से पीड़ित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाई। संस्था की ओर से कंबल, रजाई, गद्दे, बर्तन और आवश्यक राशन उपलब्ध करवाया गया। संस्था के अध्यक्ष मनदीप सिंह ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed