सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   A true devotee is one who remembers God at every moment: Shashank

भक्त वही जो हर पल भगवान का स्मरण करे : शशांक

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
A true devotee is one who remembers God at every moment: Shashank
मनाली के हिडिंबा मदिंर में चल रहे अनुष्ठान में पहुंचे श्रद्यालू।-संवाद
विज्ञापन
मनाली। माता हिडिंबा मंदिर परिसर ढूंगरी में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा एवं महायज्ञ में कथा व्यास शशांक कृष्ण कौशल ने श्रद्धालुओं को भक्ति और निरंतर ईश्वर स्मरण का महत्व बताया। कहा कि मनुष्य दुख के समय ही भगवान को याद करता है, जबकि सुख और दुख दोनों परिस्थितियों में ईश्वर का सुमिरन करना चाहिए। उन्होंने प्रसिद्ध पंक्ति दुख में सुमिरन सब करे, सुख में न करे कोई का उल्लेख करते हुए कहा कि सच्चा भक्त वही है जो हर पल भगवान का स्मरण करता है।

शशांक ने कहा कि स्वच्छता में ही ईश्वर का वास होता है। भगवान तक पहुंचने का मार्ग सेवा, समर्पण और स्वच्छता से होकर जाता है। उन्होंने महिषासुर वध की कथा सुनाई। जब महिषासुर के अत्याचारों से देवता और पृथ्वीवासी त्रस्त हो गए, तब आदिशक्ति भगवती ने महिषासुर का संहार कर धर्म और सत्य की रक्षा की। कहा कि भगवती ने स्वयं वचन दिया है कि जब-जब देवताओं और धर्म पर संकट आएगा, तब-तब वह विभिन्न रूपों में अवतरित होकर अपने भक्तों और धर्म की रक्षा करेंगी। उनके इस संदेश से कथा पंडाल भक्तिरस से सराबोर हो गया और श्रद्धालुओं ने जय माता दी के जयघोष लगाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed