{"_id":"6a38eabc0f040f63770fccfe","slug":"video-kullu-congress-yuva-nyay-campaign-paper-leak-exam-scam-2026-06-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kullu: सेस राम आजाद बोले- परीक्षा घोटालों और पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस चलाएगी युवा न्याय अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu: सेस राम आजाद बोले- परीक्षा घोटालों और पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस चलाएगी युवा न्याय अभियान
Ankesh Dogra
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:26 PM IST
Link Copied
देशभर में शिक्षा व्यवस्था में सामने आ रही अनियमितताओं, पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ कांग्रेस ने व्यापक जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में कुल्लू जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष सेस राम आज़ाद ने ढालपुर स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी निर्देशों के तहत पार्टी आगामी दिनों में ‘युवा न्याय’ अभियान शुरू करेगी। अभियान का उद्देश्य छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना तथा शिक्षा एवं भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग को मजबूत करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि नीट, सी बीएसई, पीएससी, व्यापम और एनटीए जैसी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही विसंगतियों, पेपर लीक और कथित अनियमितताओं से लाखों छात्रों और युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। पार्टी इन मुद्दों को जनता के बीच ले जाकर सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग करेगी। सेस राम आज़ाद ने बताया कि अभियान के तहत जिला स्तर पर प्रदर्शनियां, जन-प्रदर्शन, चर्चाएं और संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें परीक्षा प्रणाली की खामियों, पेपर लीक की घटनाओं तथा युवाओं के सामने मौजूद चुनौतियों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।