{"_id":"6a3908e4c6d78995b0017612","slug":"congress-to-launch-youth-justice-campaign-azad-kullu-news-c-89-1-klu1002-179497-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा न्याय अभियान चलाएगी कांग्रेस : आजाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा न्याय अभियान चलाएगी कांग्रेस : आजाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पेपर लीक, भर्तियों में गड़बड़ियों के खिलाफ जन-जन को किया जाएगा जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। शिक्षा व्यवस्था में अनियमितताओं, पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ कांग्रेस ने व्यापक जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया है। कुल्लू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सेस राम आजाद ने ढालपुर स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल के निर्देशों के तहत पार्टी युवा न्याय अभियान शुरू करेगी। अभियान में छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि नीट, सीबीएसई, पीएससी, व्यापम और एनटीए जैसी परीक्षाओं में सामने आ रही विसंगतियों, पेपर लीक और कथित अनियमितताओं से लाखों छात्रों और युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। पार्टी इन मुद्दों को जनता के बीच ले जाकर सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग करेगी। सेस राम आजाद ने बताया कि अभियान के तहत जिला स्तर पर प्रदर्शन, चर्चाएं और संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान उनके साथ संजय गुप्ता और संजीव धर भी मौजूद रहे। संवाद