{"_id":"6a7c6d3ca9280daa0b081535","slug":"abvp-took-out-a-rally-to-protest-against-the-fee-hike-kullu-news-c-89-1-ssml1013-183957-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: फीस वृद्धि के विरोध में गरजी एबीवीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: फीस वृद्धि के विरोध में गरजी एबीवीपी
Thu, 13 Aug 2026 06:24 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 13 Aug 2026 06:24 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू में मागों को लेकर रैली निकालकर प्रदर्शन करते एबीवीपी के कार्यकर्ता।-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। फीस वृद्धि और छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की कुल्लू इकाई ने बुधवार को प्रदर्शन किया।
कार्यकर्ताओं ने कुल्लू महाविद्यालय से ढालपुर चौक और फिर ढालपुर से महाविद्यालय परिसर तक रैली निकाली। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर में सांकेतिक भूख हड़ताल शुरू की, जो 13 अगस्त तक चलेगी।
एबीवीपी ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में 25 से 30 प्रतिशत, डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में 50 से 60 प्रतिशत और चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय में 18 से 20 प्रतिशत की गई फीस वृद्धि वापस लेने की मांग की।
संगठन ने प्रदेश में छात्र संघ चुनाव तत्काल बहाल करने की मांग भी उठाई। इकाई अध्यक्ष एवं जिला संयोजक ऋतिक कार्तिक ने कहा कि छात्र संघ चुनाव विद्यार्थियों का लोकतांत्रिक अधिकार है।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्र संघ चुनाव बहाल नहीं कर रही है। चुनावों के माध्यम से विद्यार्थियों को नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर मिलता है। उन्होंने सरकार से फीस वृद्धि वापस लेने और छात्र हित में निर्णय लेने की मांग की।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में नौ दिन से छात्र अनशन पर बैठे हैं लेकिन सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से उनकी मांगों को लेकर कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं की गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।