{"_id":"6a7c6d65324062af2c00f950","slug":"sainj-neuli-road-restored-after-15-hours-people-breathe-a-sigh-of-relief-kullu-news-c-89-1-klu1002-183975-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सैंज-न्यूली मार्ग 15 घंटे बाद हुआ बहाल, लोगों ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सैंज-न्यूली मार्ग 15 घंटे बाद हुआ बहाल, लोगों ने ली राहत की सांस
Thu, 13 Aug 2026 06:25 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 13 Aug 2026 06:25 AM IST
विज्ञापन
सैंज-न्यूली सड़क पर भूस्खल से गिरे मलबे को हटाने के बाद पैदल गुजरता व्यक्ति।-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू/न्यूली। सैंज-न्यूली-शैंशर मार्ग 15 घंटे बाद बुधवार सुबह यातायात के लिए बहाल हो गया। मंगलवार शाम करीब 5 बजे सोती के पास भूस्खलन होने से मार्ग बंद हो गया था।
इससे क्षेत्र की छह पंचायतों का सैंज तहसील मुख्यालय से संपर्क कट गया था। रातभर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। बुधवार सुबह करीब 5 बजे एनएचपीसी की मशीनरी की मदद से मलबा हटाकर मार्ग बहाल किया गया, जिसके बाद वाहनों की आवाजाही सामान्य हो गई।
मार्ग बंद होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह 4 से 5 बजे के बीच घाटी से फल-सब्जियां लेकर मंडियों के लिए निकले वाहन भी रास्ते में फंसे रहे। इसके चलते ये वाहन मंडियों में काफी देरी से पहुंचे। सैंज से न्यूली, शैंशर समेत अन्य क्षेत्रों के लिए बस सेवा भी प्रभावित रही।
विज्ञापन
सोती के पास मंगलवार को भी भूस्खलन के कारण करीब आठ घंटे तक मार्ग बंद रहा था। दोपहर 1 बजे तक मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध रहा। लगातार दो दिन मार्ग बाधित होने से फल-सब्जी और दूध लेकर मंडियों और बाजारों की ओर जाने वाले वाहनों को परेशानी उठानी पड़ी।
पहाड़ी से बार-बार हो रहा भूस्खलन, समय रहते उठाएं कदम
क्षेत्र के बेली राम, किशन, यान सिंह, चुन्नी लाल, बिहारी लाल, निमत राम, भाग चंद और तापे राम ने बताया कि सोती के पास बार-बार भूस्खलन हो रहा है। पहाड़ी से गिरने की कगार पर पत्थरों को हटाने की मांग कई बार की जा चुकी है लेकिन समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। बारिश होते ही यहां फिर भूस्खलन शुरू हो जाता है। इससे शैंशर, शांघड़, गाड़ापारली, सुचैहण, रैला और रैला-दो पंचायतों के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
60 सड़कों की बहाली का काम तेज
दो दिन की बारिश के बाद बुधवार को मौसम खुलने से किसान-बागवानों ने राहत की सांस ली। बागवानों ने दोबारा सेब तुड़ान का काम शुरू कर दिया। जिले में भूस्खलन से बंद पड़ी 60 सड़कों को खोलने का काम लोक निर्माण विभाग ने युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। इनमें सबसे अधिक कुल्लू में 23 और बंजार में 19 सड़कें बंद हैं। इसके अलावा निरमंड में 10 और आनी में आठ सड़कें भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हैं। इन मार्गों पर बसों की आवाजाही भी प्रभावित है। उधर, उपायुक्त का कार्यभार देख रहे एडीएम कुल्लू सुरजीत सिंह राठौर ने कहा कि बंद सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर बहाल किया जा रहा है। बुधवार को जिले में मौसम सामान्य तौर पर साफ रहा।