सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Anganwadi center should be opened in Pashi: Bhagat Ram

पाशी में खोला जाए आंगनबाड़ी केंद्र : भगत राम

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 04:11 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi center should be opened in Pashi: Bhagat Ram
विज्ञापन
नौनिहालों को पथरीली पगडंडी से जाना पड़ रहा है तीन किलोमीटर दूर
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली (कुल्लू)। घाटी के दुर्गम गांव पाशी में आंगनबाड़ी केंद्र खोलने की मांग जोर पकड़ने लगी है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि इस गांव के नौनिहालों को तीन किलोमीटर पथरीला रास्ता तय कर खडागंचा आंगनबाड़ी पहुंचना पड़ रहा है। रास्ता ढांक से गुजरता है। इस कारण बच्चों के साथ हादसा होने का डर सताता रहता है।
ऐसे में पाशी के ग्रामीणों ने मांग की है कि पाशी में अलग से आंगनबाडी केंद्र खोला जाए ताकि इस गांव के बच्चों को अपने ही गांव में यह सुविधा मिल सके। पंचायत के पूर्व उप प्रधान भगत राम और स्थानीय निवासी गोपाल, यान सिंह, नारायण सिंह, चुन्नी लाल, विजय कुमार ने विभाग और सरकार से आग्रह किया है कि बच्चों के लिए गांव में ही आंगनबाड़ी केंद्र खोला जाए। उन्होंने बताया कि खतरनाक पगडंडी से होकर बच्चों को रोज खडागंचा जाना पड़ रहा है। ऐसे में हादसा होने का खतरा बना रहता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में गांव से 9 नौनिहाल दूसरे गांव जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed