{"_id":"6a0608b9f460f5873307639a","slug":"banjars-zip-ward-balagad-becomes-hot-seat-kullu-news-c-89-1-klu1002-176315-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बंजार का जिप वार्ड बलागाड़ बना हाॅट सीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बंजार का जिप वार्ड बलागाड़ बना हाॅट सीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुल्लू। बंजार विधानसभा क्षेत्र की सियासत में बलागाड़ जिला परिषद वार्ड खास स्थान रखता है। वर्तमान विधायक सुरेंद्र शौरी ने भी इसी जिप वार्ड से अपने राजनीतिक कॅरिअर की शुरुआत की थी। हालांकि, पहले सुरेंद्र शौरी ने इस वार्ड से अपनी पत्नी कीर्ति शौरी को जिप सदस्य बनाने में किंगमेकर की भूमिका निभाई लेकिन 2015-16 में हुए जिला परिषद के चुनाव में वह स्वयं जिला परिषद के लिए चुनावी मैदान में उतरे और जीत दर्ज करने में कामयाब रहे। इसी बीच वर्ष 2017 में उन्हें बंजार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने चुनावी अखाड़े में उतारा और जीत दर्ज कर विधानसभा पहुंचे।
जिला परिषद के बलागाड़ वार्ड को बंजार के राजनीतिक परिदृश्य से अहम माना जा रहा है। हालांकि, पहले इस वार्ड का नाम खाड़ागाड़ था लेकिन अब इसका नाम बलागाड़ रखा गया है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि इस बार भी यह जिला परिषद वार्ड हॉट सीट बना हुआ है। यहां कांग्रेस-भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के अलावा एक उम्मीदवार आजाद रूप से मैदान में उतरा है। इस मुकाबला अब तिकोना हो गया है। यहां से जहां कांग्रेस समर्थित भावना चौहान और भाजपा समर्थित कुसुमलता मैदान में हैं तो वहीं आजाद प्रत्याशी के रूप में कांता देवी भी चुनावी अखाड़े में उतरी हैं। यहां मुकाबला काफी रोचक हो गया है। यह वार्ड इस बार महिला के लिए आरक्षित है और चुनाव को उम्मीदवारों के आगामी राजनीतिक कॅरिअर से जोड़कर भी देखा जा रहा है। बहरहाल, जिला परिषद सदस्य के लिए उतरी अपनी-अपनी उम्मीदवार को जीत दिलाने के लिए कांग्रेस और भाजपा के नेता भी खूब पसीना बहा रहे हैं। अब देखना यह है कि चुनावी अखाड़े में कौन सा राजनीतिक दल अपने उम्मीदवार को जिताने में कामयाब रहता है और किसका राजनीतिक सितारा चमकता है।
Trending Videos