{"_id":"6a06cf9f7af1a5ecd0082bcb","slug":"video-video-petrol-in-kullu-now-rs9831-per-liter-diesel-rs9018-2026-05-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: कुल्लू में पेट्रोल अब 98.31 रुपये प्रति लीटर, डीजल 90.18 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: कुल्लू में पेट्रोल अब 98.31 रुपये प्रति लीटर, डीजल 90.18 रुपये
Ankesh Dogra
Updated Fri, 15 May 2026 01:29 PM IST
Link Copied
कुल्लू में पेट्रोल अब 98.31 रुपये प्रति लीटर, डीजल 90.18 रुपये
पश्चिम एशिया संकट के बीच कच्चे तेल की कीमतों में हो रही लगातार वृद्धि के चलते तेल कंपनियों ने वीरवार रात से पेट्रोल व डीजल की कीमतों में करीब तीन रुपये की वृद्धि की है। पेट्रोल डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर वाहन मालिकों के साथ-साथ परिवहन सेवाओं के चालकों ने चिंता जताई है। लोगों का कहना है कि पेट्रोल डीजल की कीमतों के बढ़ने से रोजमर्रा की वस्तुएं भी महंगी हो जाएगी। बढ़ी तेल की कीमतों के बाद कुल्लू में पेट्रोल अब 98.31 रुपये प्रति लीटर हो गया है। जबकि पहले यह रेट 95.36 रुपये था। वहीं डीजल बढ़कर अब 90.18 रुपये का हुआ है। पहले यह रेट 87.36 रुपये था। चालक मोतीराम, जीत कपूर, राजेश व सुनील कुमार ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की बड़ी कीमतों का असर ऑटो, टैक्सी व अन्य परिवहन सेवाओं पर भी देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि अगर आने वाले समय में इसमें और वृद्धि होती है तो उन्हें भी अपने किराए में वृद्धि करने को मजबूर होना पड़ेगा। गांधीनगर पुरी पेट्रोल पंप के मैनेजर गगन शर्मा ने कहा कि वीरवार रात से बड़ी हुई पेट्रोल व डीजल की कीमतें लागू हो गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।