फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bijli Mahadev welcomed with flower garlands

Kullu News: बिजली महादेव का फूल मालाओं से स्वागत

Thu, 29 Oct 2026 10:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 29 Oct 2026 10:50 AM IST
विज्ञापन
Bijli Mahadev welcomed with flower garlands
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में सात दिन तक देव परंपराओं का निर्वहन करने के बाद आराध्य देवता बिजली महादेव ने अपने देवालय की ओर बुधवार को प्रस्थान किया। यात्रा के दौरान देवता का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन

देवता बिजली महादेव मंगलवार को लंका दहन की परंपरा को निभाने के उपरांत अधिष्ठाता रघुनाथ के साथ अठारह करडू सौह से सुल्तानपुर के लिए रवाना हुए थे।
बुधवार को देवता सैकड़ों हारियानों-कारकूनों, वाद्ययंत्रों और नरसिंगों की मंगल ध्वनि के बीच खराहल घाटी के त्रांबली गांव में स्थित अपने देवालय पहुंचे। देवता के दशहरा से मूल मंदिर तक का यह पहला पड़ाव रहा।
विज्ञापन

हालांकि इससे पहले सुल्तानपुर में देवता बिजली महादेव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। अस्थायी शिविर में देवता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का आना-जाना अपराह्न 02:30 बजे तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आराध्य देवता के समक्ष शीश नवाया और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। अपराह्न 2:30 बजे देवता की मूल मंदिर की ओर वापसी का पहला पड़ाव शुरू हुआ।

देवता के कारदार विनेंद्र जंबाल ने कहा कि देवता सरवरी, अखाड़ा बाजार, चौकी डोभी, डोभी, चझंड़, बारी होते हुए त्रांबली गांव में करीब शाम 4:15 बजे पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed