{"_id":"6a26fcd132acdce87f0cfb87","slug":"bishop-cotton-school-dominates-asisc-hp-zonal-cricket-tournament-kullu-news-c-89-1-klu1002-178348-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: एएसआईएससी एचपी जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट में बिशप कॉटन स्कूल का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: एएसआईएससी एचपी जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट में बिशप कॉटन स्कूल का दबदबा
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 08 Jun 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंडर-14 और अंडर-17 दोनों वर्गों के खिताब जीते, तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। बाशिंग खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय एएसआईएससी हिमाचल प्रदेश जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट का सोमवार को शानदार समापन हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम दिन बिशप कॉटन स्कूल, शिमला का दबदबा देखने को मिला। स्कूल की टीम ने अंडर-14 और अंडर-17 दोनों वर्गों के फाइनल मुकाबले जीतकर टूर्नामेंट में अपना वर्चस्व कायम किया।
अंडर-17 वर्ग के फाइनल मुकाबले में बिशप कॉटन स्कूल शिमला ने ट्रिनिटी स्कूल को 79 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं अंडर-14 वर्ग के फाइनल में बिशप कॉटन स्कूल ने एकतरफा मुकाबले में एकेडमिक पब्लिक स्कूल को 140 रन से शिकस्त देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
अंडर-14 वर्ग में बिशप कॉटन स्कूल के खिलाड़ी अंगद लाथर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार अपने नाम किए। वहीं पार्थ गर्ग को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया।
विज्ञापन
टूर्नामेंट में एएसआईएससी से संबद्ध प्रदेशभर के 10 स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। तीन दिनों तक चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का आयोजन कुल्लू वैली सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रामशिला की मेजबानी में किया गया।
समापन समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Trending Videos