{"_id":"6a26a3f246f1ed87e60dbc55","slug":"when-the-department-did-not-wake-up-the-deputy-chief-along-with-the-youth-filled-the-potholes-on-the-road-kullu-news-c-89-1-klu1002-178312-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: विभाग नहीं जागा तो उपप्रधान ने युवाओं के साथ मिलकर भर दिए सड़क के गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: विभाग नहीं जागा तो उपप्रधान ने युवाओं के साथ मिलकर भर दिए सड़क के गड्ढे
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Tue, 09 Jun 2026 04:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
न्यूली-शैंशर मार्ग पर 300 मीटर खस्ताहाल सड़क को किया दुरुस्त, दुर्घटनाओं का खतरा हुआ कम
गड्ढे होने के कारण हिचकोले खाकर गुजर रहे थे वाहन
महेंद्र पालसरा
न्यूली (कुल्लू)। सरकार और लोक निर्माण विभाग सड़क की दशा नहीं सुधार पाए तो नव निर्वाचित उपप्रधान ने स्थानीय युवाओं को साथ लेकर सड़क की हालत को सुधार दिया। न्यूली-शैंशर मार्ग में रूआड़ के पास सड़क की हालत ज्यादा ही दयनीय बनी हुई है। ऐसे में देहुरीधार पंचायत से नव निर्वाचित उपप्रधान निमत राम ने स्थानीय युवाओं को अपने साथ लेकर सड़क पर मोर्चा संभाला और तीन सौ मीटर सड़क पर पड़े गड्ढों को भर दिया।
लोगों का कहना है कि यहां वाहन हिचकोले खाते हुए गुजर रहे हैं जिस कारण यहां हादसा होने का भी डर बना हुआ है। गड्ढों में पानी होने से चिकनी मिट्टी पर वाहन फिसल भी रहे हैं। उपप्रधान के साथ क्षेत्र के युवाओं में नरोत्तम राम, निमत राम, नोक सिंह, राम लाल सहित अन्य ने सड़क पर पड़े गड्ढे को मिट्टी और पत्थर से भरकर सड़क को समतल करने में सहयोग किया। अब सड़क पर वाहन आसानी से गुजर रहे हैं।
गौरतलब है कि न्यूली-शैंशर मार्ग पर अभी बसें तलियाहरा, धाटा तक जा रही है इससे आगे का करीब चार किलोमीटर मार्ग अभी बंद है लेकिन लोगों को तलियाहरा तक पहुंचने के लिए भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था और रूआड़ के पास तो दुर्घटना होने का डर बना हुआ था। इस कार्य को करने के बाद क्षेत्र में उप-प्रधान सहित युवाओं की तरीफ हो रही है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इस मार्ग में वर्ष 2025 में आई आपदा के दौरान सड़क को काफी नुकसान पहुंचा है। इसके चलते यह सड़क अभी तक पूरी तरह से बहाल भी नहीं हो पाई है लेकिन जहां तक बहाल हुई है उसमें भी सफर जोखिम भरा बना हुआ है।
उप-प्रधान निमत राम ने लोक निर्माण विभाग और प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग में सड़क को ठीक करने के लिए जितने भी टेंडर लगाए हैं उसमें ठेकेदार को जल्द काम पूरा करने का आदेश दिया जाए ताकि क्षेत्र की जनता को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। संवाद

Trending Videos