सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Himalayan Angel first in football

Kullu News: फुटबाल में हिमालयन एंजेल प्रथम

संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Tue, 09 Jun 2026 05:20 AM IST
विज्ञापन
Himalayan Angel first in football
भुंतर के शाढाबाई में फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर ​खिलाड़ी।-संवाद
विज्ञापन
शाढ़ाबाई में 3 दिवसीय मां फुंगनी फुटबाल प्रतियोगिता का समापन
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। शाढ़ाबाई के होमगार्ड ग्राउंड में आयोजित तीन दिवसीय मां फुंगनी फुटबाल प्रतियोगिता के समापन समारोह में ग्राम पंचायत परगाणु के उपप्रधान नरेंद्र ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रतियोगिता में 20 टीमों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रर्दशन किया।
इसमें हिमालयन एंजेल प्रथम और नामग्याल की टीम दूसरे स्थान पर रही। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि नरेंद्र ठाकुर ने विजेता टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। उन्होंने युवाओं को आगे बढ़ने का संदेश दिया और इसके लिए मेहनत करने की प्रेरणा भी दी। उन्होंने कहा कि आज के समय में युवाओं का खेलों से जुड़ना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल न केवल शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं, बल्कि जीवन में अनुशासन भी सिखाते हैं। उन्होंने युवाओं से हर प्रकार के नशे से दूर रहने का आह्वान किया और कहा कि युवा अपनी ऊर्जा को खेल और राष्ट्र निर्माण में लगाएं ताकि एक स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed