सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Vehicles stopped on the Palchan-Old Manali road

Kullu News: पलचान-ओल्ड मनाली सड़क पर थमे वाहनों के पहिये

संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Tue, 09 Jun 2026 06:38 AM IST
विज्ञापन
Vehicles stopped on the Palchan-Old Manali road
रविवार देर रात मनाली के समीप लगा जाम में फसें पर्यटक वाहन।- जागरूक पाठक।
विज्ञापन
हाईवे के जाम से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग बना मुसीबत, पुलिस जवानों की कमी से बढ़ी परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलंगनाला। अटल टनल से मनाली तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोजाना लग रहे लंबे ट्रैफिक जाम से बचने के लिए वाहन चालक अब पलचान-ओल्ड मनाली सड़क का सहारा ले रहे हैं। लेकिन इस संपर्क मार्ग पर यातायात नियंत्रण के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात न होने से यहां भी जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। संकरी सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ने से स्थानीय लोगों, स्कूली बच्चों और पर्यटकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मनाली क्षेत्र में पर्यटन सीजन के चलते मुख्य हाईवे पर लगातार यातायात दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में बड़ी संख्या में वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग के रूप में पलचान-ओल्ड मनाली सड़क का उपयोग कर रहे हैं। परिणामस्वरूप इस मार्ग पर भी वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं और लोगों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क मुख्य रूप से आसपास के गांवों की आवाजाही और आपातकालीन सेवाओं के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन बाहरी वाहनों की बढ़ती संख्या के कारण यहां आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। इससे ग्रामीणों की दैनिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं, वहीं स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
Trending Videos

गांव कमेटी शनाग के प्रधान कर्मा ने प्रशासन से मांग की है कि पलचान पुल और नेहरूकुंड पुल से इस सड़क पर अनावश्यक वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जाए। उन्होंने सुझाव दिया कि इस मार्ग पर केवल स्थानीय निवासियों, होटल बुकिंग वाले पर्यटकों और आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को ही अनुमति दी जाए, ताकि स्थानीय लोगों को राहत मिल सके।
स्थानीय निवासी वेद राम ने भी प्रशासन से जल्द प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं की गई तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।

उधर, डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि इस वर्ष पर्यटन सीजन के दौरान अतिरिक्त पुलिस जवान उपलब्ध नहीं हो पाए हैं। इसके बावजूद पुलिस उपलब्ध संसाधनों के साथ यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed